सदर तहसील 48 घंटे तक रहेगी बंद

गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सदर तहसील को 48 घंटे और बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक नायब तहसीलदार और गार्ड के कोरोना पॉजिटिव होने पर तहसील को बंद कर दिया गया था। इस दौरान वहां साफ-सफाई कराई गई है, लेकिन एहतिहात के तौर तहसील को गुरुवार तक बंद करने का फैसला किया गया है।एसएसपी के ऑफिस में दो दिनों तक पब्लिक की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ऑफिस में एक सिपाही को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जबकि एक सीओ स्कोर्ट में तैनात सिपाही, कैंट थाने के यूनिवर्सिटी चौकी का सिपाही, एलआईयू का एक कर्मचारी भी शामिल है। इस तरह से पुलिस विभाग में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 के करीब पहुंच गई है। इनमें सर्वाधिक 19 पुलिस कर्मचारी सिर्फ पुलिस लाइंस से हैं। कैंट थाना के 8 सिपाही भी चपेट में आ गए हैं।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय