नहीं रहे एमएलसी रविशंकर के पिता गिरिजा शंकर सिंह

बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भतीजे तथा विधान परिषद के सदस्य रविशंकर सिंह'पप्पू'के पिता गिरिजा शंकर सिंह का शुक्रवार की देर रात नगर स्थित आवास पर हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। वे लंबे समय तक कोआपरेटिव संघ के सभापति एवं कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के प्रबन्धक रहे। वह अपनी ईमानदारी अनुशासनप्रियता और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि देने और संवेदना व्यक्त करने में पूर्व मंत्री नारद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व भाजपा अध्यक्ष, विनोद दूबे, गोरख पासवान, वंश बहादुर सिंह, राजनारायण सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह अमित सिंह बघेल समेत अन्य लोगों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार शिवरामपुर घाट पर किया। मुखग्नि एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने दी।

बलिया ब्यूरो रिपोर्ट:-राजकुमार

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय