आयुष मंत्रालय की उत्कृष्टता केंद्र स्कीम की आयुष क्षेत्र में उच्च-प्रभाव संस्थानों की स्थापना में सफलता के लिए सराहना

नई दिल्ली स्थित बाजार अनुसंधान एवं सामाजिक विकास केंद्र (सीएमआरएसडी) द्वारा संचालित आयुष मंत्रालय की उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्कीम के हाल के एक मूल्यांकन में स्कीम की नवोन्मेषी तथा रचनाशील परियोजनाओं की सराहना की गई है जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष आधारित हेल्थकेयर साल्यूशंस को बढ़ावा दे रही हैं। मूल्यांकन अध्ययन में यह भी नोट किया गया कि सभी सीओई की भरोसेमंद शासी संरचनाएं हैं और उन्होंने उन क्षेत्रों में कोर स्टाफ के सक्षम समूहों का भी गठन किया है जिनमें ये परियोजनाएं काम करती हैं।

आयुष मंत्रालय की सीओई स्कीम के तहत, विख्यात आयुष संस्थानों के कार्यों तथा सुविधाओं को उत्कृष्टता के स्तरों तक अपग्रेड करने के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस स्कीम के तहत चुने गए उत्कृष्टता केंद्र वैसे संस्थान हैं जो क्लिनिकल रिसर्च, आयुष अस्पताल, आयुष के मूलभूत कार्यों पर आधारित अनुसंधान, फार्माकोग्नोसी तथा फार्माकोलोजी, उत्पाद विकास जैसे क्षेत्रों में अंतःविषयी अनुसंधान तथा आयुष और आधुनिक विज्ञान के बीच के अंतराल को भरने जैसे कार्यकलापों से जुडे हुए हैं।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय