जनपद शाहजहाँपुर/ थाना कोतवालीऽ 01 अभियुक्त गिरफ्तार,ऽ चोरी की घटना का अनावरण,
दिनांक 01.04.2021 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बरेली मोड जलालाबाद रोड से चेकिंग के दौरान अभियुक्त सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/ निशादेही से लगभग 18 लाख रूपये कीमत के चोरी के सोने, चाँदी के आभूषण (सोने के कंगन-4, सोने के मंगलसूत्र-1, सोने के गले का हार-4, सोने के चैन-4, सोने के कमर बन्द-1,सोने की अंगुठी-7, सोने के टप्स-14, चाॅदी की 02 अॅगूठी, चाॅदी के सिक्के-6, चैन के पैन्डल-2, सोने के लोंग-5, सोने के कुण्डल-2, चाॅदी के प्लेट-2 ) बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.03.2021 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात .चोरो द्वारा घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 156/2021 धारा 457/380 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद जेवरात उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित है।
इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments