मुख्यमंत्री से आन्ध्र प्रदेश के प्रकाशम जनपद के चेंचू आदिवासी बच्चों के एक दल ने भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां उनके सरकारी आवास पर आन्ध्र प्रदेश के प्रकाशम जनपद के चेंचू आदिवासी बच्चों के एक दल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने बच्चों से उनका परिचय प्राप्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को ट्रैक सूट एवं अन्य उपहार भी भेंट किये।
           मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हिमालयन एक्सपेडीशन पर निकले इन बच्चों का यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ संकल्पना से प्रेरित है। अपनी इस यात्रा के दौरान इन आदिवासी बच्चों को भारत के विभिन्न क्षेत्रों के सम्बन्ध में वास्तविक जानकारी प्राप्त होगी। वे विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों से भी रूबरू होंगे। इन बच्चों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इसकी विशालता का साक्षात अनुभव भी होगा।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय