अटल इनोवेशन मिशन ने बीएमजीएफ और वेंचर सेंटर के साथ साझेदारी से एआईएम-प्राइम कार्यक्रम का शुभारंभ किया

देश को डिजिटल रूप से सशक्‍त करने के लिए एक बड़े और महत्‍वपूर्ण प्रौद्योगिकीय अभियान हेतु अटल इन्नोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग ने एआईएम-प्राइम (नवाचार, बाजार परकता और उद्यमिता पर शोध कार्यक्रम) का शुभारंभ किया। यह पहल संपूर्ण भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप्स और उद्यमिता संस्थानों को प्रोत्साहित करने और उन्हें मदद करने के लिए शुरू की गई है।

इस संबंध में एआईएम ने बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) के साथ हाथ मिलाया है, ताकि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू किया जा सके जिसका क्रियान्वयन वेंचर सेंटर द्वारा किया जाएगा, जो एक गैर मुनाफे वाली टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर है।

इस कार्यक्रम का सबसे पहले लाभ विज्ञान आधारित ठोस टेक बिजनेस आईडिया के साथ तकनीति विकसित करने वालों (टेक स्‍टार्ट अप/ वैज्ञानिक/ अभियंता और

क्लीनीशियन) को मिलेगा। यह कार्यक्रम एआईएम द्वारा अनुदान प्राप्त अटल इनक्यूबेशन सेंटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और वरिष्ठ प्रबंधकों के लिए भी खुला है, जो टेक उद्यमियों को मदद उपलब्ध करा रहे हैं।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय