सीएसआईआर-सीएमईआरआई दुर्गापुर ने प्रदूषण से छुटकारा दिलाने के लिए महाराष्ट्र के संगठन को जल शोधन तकनीक हस्तांतरित की
पानी की कमी और दूषित जल जैसे दो बड़े खतरे हैं जिनसे हम आज भी लड़ रहे हैं। सीएसआईआर-सीएमईआरआई दुर्गापुर ने इस समस्या से निपटने के लिए लंबे समय से काम कर रहा है और मानव जाति के लाभ के लिए नवीन तकनीकों के साथ सामने आया है। यह प्रौद्योगिकी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों पर आधारित है जिन्हें नए तरीके से विकसित किया गया है। दूषित जल की समस्या को दूर करने के लिए सीएसआईआर-सीएमईआरआई ने हाई फ्लो रेट डी-फ्लोराइडेशन प्लांट की तकनीक को मैसर्स यूनिकेयर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, पुणे महाराष्ट्र को आज हस्तांतरित की है। इस दौरान सीएसआईआर-सीएमईआरआई के निदेशक प्रोफेसर हरीश हिरानी और मैसर्स यूनिकेयर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, पुणे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ये संयत्र प्रति घंटे 10,000 लीटर और 5000 लीटर पानी से प्रति घंटे उच्च प्रवाह दर के हिसाब से आर्सेनिक हटाने की क्षमता रखते हैं।
Comments