आयुष मंत्रालय ने जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए आयुर्वेद को मुख्यधारा की पद्धति के तौर पर बढ़ावा देने के लिए विनोबा सेवा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में ‘आयुर्वेद पर्व’ का आयोजन किया
विनोबा सेवा प्रतिष्ठान (वीएसपी) ने जीवनशैली से संबद्ध रोगों के उपचार के लिए आयुर्वेद को मुख्यधारा की पद्धति के तौर पर बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में 26 से 28 मार्च 2021 तक भुवनेश्वर में तीन दिवसीय “आयुर्वेद पर्व” का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन पद्म विभूषण डॉ. रघुनाथ महापात्रा, सदस्य राज्यसभा, श्री नाबा किशोर दास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, ओडिशा सरकार और श्री त्रिलोचन माझी, निदेशक आयुष, ओडिसा सरकार ने किया। इस दौरान अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
Comments