मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न..

लखनऊ-16 जुलाई 2018, मण्डलायुक्त श्री अनिल गर्ग की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।  जिसमें उद्यमियों की समस्याओ तथा रोजगार सृजन के बारे में विचार विमर्श हुआ। मण्डलायुक्त ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के मण्डल के लक्ष्यों को  समय से पूरा किये जाने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारी  तेजी से कार्य करें। उन्होने कहा कि जिस जनपद में अभी तक टास्क फोर्स की बैठक नहीं र्हुइ  है उसको तत्काल आयोजित करें
       बैठक में अपर उद्योग श्री आर0के0सिंह ने कहा कि बैठक में जो दिशा निर्देश दिये गये है जनपदीय अधिकारी उसके अनुरूप कार्य करें। इस अवसर पर  अपर आयुक्त नगर निगम श्री अनिल मिश्रा, समस्त जनपदों के  सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय