जनपद मुजफ्फरनगर/थाना बुढाना:पुलिस कार्यवाही में 03 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र/अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद..
दिनांक 15.07.2018 को थाना बुढाना पुलिस टीम द्वारा वांछित अपराधियों के विरूद्व चल रहे अभियान के दौरान सूचना मिली कि हबीब अपने साथियों के साथ मिलकर फुल मिया के ईख के खेत में अवैध तमंचा बना रहा है। पुलिस टीम द्वारा बताये गये स्थान पर पहुॅचे तो देखा कि ईख के खेत में 03 व्यक्ति अवैध तमंचे बना रहे है और आस-पास अवैध असलहा बनाने का काफी सामान पडा है। अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों 1. सराफत, 2. हबीब, 3.सोएब को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 06 तमंचे 315 बोर, 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 मसकट 12 बोर, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 04
-3-
अर्घनिर्मित तमंचे 315 बोर, 01 अर्धनिर्मित तमंचा 12 बोर, 08 बेरल 315 बोर, 01 बेरल 12 बोर, 01 वैल्डिंग मशीन, 01 ड्रील मशीन व अन्य उपकरण बरामद किये गये।
-3-
अर्घनिर्मित तमंचे 315 बोर, 01 अर्धनिर्मित तमंचा 12 बोर, 08 बेरल 315 बोर, 01 बेरल 12 बोर, 01 वैल्डिंग मशीन, 01 ड्रील मशीन व अन्य उपकरण बरामद किये गये।
Comments