जनपद फर्रूखाबाद /थाना कोतवाली फर्रूखाबाद: पुलिस कार्यवाही में 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार..

दिनाँक  16.07.2018 को थाना कोतवाली, थाना मऊ दरवाजा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मसेनी टीला तिराहे के पास मोटर सवार पुरस्कार घोषित अपराधी इन्द्रभान को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, जिससे उपनिरीक्षक श्री दिनेश भारती गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मररक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त इन्द्रभान घायल हो गया,  जिसे गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से  01 चोरी की मोटरसाइकिल, 01 तमंचा 315 बोर, 03 जीवित व 03 खोखा कारतूस एवं 01 मोबाईल बरामद हुआ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व जनपद फर्रूखाबाद व एटा के विभिन्न थानों पर  चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास व आम्र्स एक्ट के डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं तथा थाना मीरापुर के मु0अ0सं0 233/2018 धारा 395/397/412 भांदवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय