जनपद लखीमपुर खीरी/थाना सदर कोतवाली: पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी, अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार..
दिनांक 17.07.2018 को सदर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर साफिया पुर मजार के पास बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर 25 हजार रू0 के पुरस्कार घोषित अपराधी अशोक कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित व 01 मिस कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ।
Comments