जनपद में 665 प्रकरणों मे से 31 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया..

  लखनऊ-17 जुलाई 2018, जिलाधिकारी लखनऊ श्री कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में सरोजनीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आम जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है और जन समस्याओं का निस्तारण सकारात्मक होना चाहिए। आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये। शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
     जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने बताया कि सभी प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिया गये हैं कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में आए शिकायतकर्ताओ की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने उनका तत्काल निस्तारण करने के लिए विभागों को  निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए -        
          जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद की सभी पांच तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये तथा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कुल 665 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमे से 31 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिया गये हैं कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करें।
      जिलाधिकारी ने बताया कि आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में 46 प्रकरण प्राप्त हुए 07 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मलिहाबाद में 146 मे से 18 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी में 168 मे 04 प्रकरण का निस्तारणं, मोहनलालगंज तहसील दिवस में 208मे से 01 का निस्तारण हो सका, तहसील सरोजनीनगर में 97 मे से 01 प्रकरण का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये, जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की पांच सम्पूर्ण समाधान दिवसों में पुलिस 124, राजस्व 255, विकास 87, शिक्षा 05, समाज कल्याण 15, चिकित्सा 05 तथा अन्य 174 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
         इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी, मुख्य विकास अधिकारी श्री मनीष बंसल, डी0एफ0ओ0 श्री मनोज कुमार सोनकर, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री चन्द्र प्रकाश सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय