संवासी पलायन की मजिस्ट्रीरियल जांच हेतु जांच अधिकारी नामित..
लखनऊ-16 जुलाई 2018, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने राजकीय पाश्चात्वर्ती देेख-रेेख संगठन (किशोर) गुडम्बा लखनऊ से संवासी कपिल चैहान एवं किशोर संवासी नरेश साहू दोनों बिना सूचना दिये संस्था से पलायन कर गये। इस घटना की जांच हेतु अपर नगर मजिस्टेªेट (पंचम) सुश्री पूजा मिश्रा को जांच अधिकारी नामित किया है।
अपर नगर मजिस्टेªेट (पंचम) सुश्री पूजा मिश्रा ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि उक्त के सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति साक्ष्य अथवा अभिलेख उपलब्ध कराना चाहता है तो वह 10 कार्य दिवस के अन्दर अपना साक्ष्य व अभिलेख कलेक्टेªेट लखनऊ कक्ष संख्या- 45 में उपलब्ध करा सकता है।
Comments