जनपद रायबरेली/थाना बछरावां: 03 अभियुक्त गिरफ्तार 52 अवैध तमंचे, शस्त्र बनाने की फैक्ट्री बरामद..
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अभियान के दौरान दिनांक 16.07.2018 की सायं सूचना के आधार पर थाना बछरावां क्षेत्र में उमरपुर जंगल में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री सहित 03 अभियुक्तों 1. रमेश प्रजापति, 2. चमन सोनकर, 3. शिवकुमार गुप्ता को गिरफ्तर किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 315 बोर के 19 तमंचे, 12 बोर के 33 तमंचे, 02 अर्धनिर्मित 315 बोर तमंचे, 03 अर्धनिर्मित तमंचें 12 बोर, 04 बैरल 12 बोर, 02 बैरल 315 बोर, 03 जीवित कारतूस 12 बोर, 10 खोखा कारतूस 12 बोर, 02 जीवित कारतूस 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 315 बोर व शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त चमन सोनकर के विरूद्व जनपद रायबरेली के विभिन्न थानों में हत्या, लूट एवं आम्र्स एक्ट के 04 अभियोग पंजीकत, रमेश प्रजापति एवं शिवकुमार के विरूद्व आम्र्स एक्ट के 02 अभियोग पंजीकृत है।

Comments