केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने जम्मू में योग दिवस समारोह में भागीदारी की..

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन-शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जम्मू में आयोजित योग दिवस कार्यकलापों का नेतृत्व किया।
जम्मू में क्षेत्रीय स्तर के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन के के हक्कू स्टेडियम में किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री जीतेंद्र सिंह ने समाज के विभिन्न वर्गो के लोगो का नेतृत्व किया और विभिन्न योग आसनो और क्रिया का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री जीतेंद्र सिंह ने कहा है कि योग को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर लाना भारत का संपूर्ण विश्व को सबसे महत्वपूर्ण उपहार है और यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की स्मरणीय उपलब्धि है। उन्होंने लोगो से उचित शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को जीवनशैली के रूप में अपनाने का आव्हान किया।
जम्मू में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाडियो,सुरक्षा कर्मियो,एनसीसी कैडेट और अन्य लोगो ने भी भाग लिया।  

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय