कैंसर पर विजय प्राप्त करने वाले युवा समाजसेवी राज्यपाल से मिले..
लखनऊः 21 जून, 2018 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में इलाहाबाद के समाजसेवी एवं कैंसर रोग पर विजय प्राप्त करने वाले 34 वर्षीय श्री पंकज रिजवानी ने भेंट की। राज्यपाल ने श्री रिजवानी के समाज सेवा के कार्यो की प्रशंसा की और कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वरीय सेवा हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री पंकज रिजवानी को वर्ष 2003 में कैंसर हुआ था। वे कैंसर जैसे गम्भीर रोग पर विजय प्राप्त करने के बाद कैंसर पीड़ित रोगियों की मदद कर समाज सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने अब तक अनेक गरीब और असहाय लोगों की मदद की है। श्री रिजवानी ने पिछले 14 वर्षों में लगभग 150 कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद कर चुके हैं। उन्हें कई अवार्ड भी प्राप्त हो चुके हैं।
राज्यपाल ने अपने बारे में बताया कि उन्हें भी वर्ष 1994 में कैंसर हुआ था और स्वस्थ होने के बाद आज भी कार्य कर रहे हैं।

Comments