जनपद एटा/थाना बागवाला- चार अन्र्तजनपदीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 10 मोटर साईकिलें बरामद..

दिनांक 20.06.2018 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम सौंसा खारिजा नहर पुल के पास चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 10 मोटर साइकिलें, 2 अवैध तमंचा 4 जीवित व 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया। 
    गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि बरामद मोटर साइकिलें एटा, अलीगंज, जैथरा तथा आसपास के क्षेत्रों व जिलों से चोरी की हैं तथा उन्हें बेचने की फिराक में थे। अभियुक्त पुष्पेन्द्र सिंह यादव गिरोह का सरगना है तथा अभियुक्त सोनू व मोन पूर्व में मोटर साइकिल चोरी के अभियोग में जनपद फर्रूखाबाद एवं एटा से जेल जा चुके हैं। 
    इस संबंध में थाना बागवाला पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय