पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, के साथ कानून व्यवस्था सम्बन्धी गोष्ठी
पुलिस महानिदेशक,उ0प्र0 द्वारा मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ में समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक के साथ कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गयी। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा कानून व्यवस्था सम्बन्धी निम्न निर्देश दिये गये-
पूरे प्रदेश में पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी विधिक कार्यवाही की जाय, जिससे दुर्दान्त अपराधियों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
1 वांछित एवं फरार अपराधियों के विरूद्ध पुरस्कार घोषित कराकर कार्यवाही की जाये।
2 जनपदवार टाप-10 अपराधियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जाये
3 भू-माफिया अभियान में गुणात्मक एवं प्रभावी कार्यवाही की जाये।
4 नये गैंगों को चिन्हित कर उनका रजिस्ट्रेशन कराते हुये कार्यवाही की जाये।
5 जेल में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों का डाटाबेस तैयार किया जाये ।
6 ऐसे सक्रिय अपराधियों जिनके विरूद्ध गिरफ्तारी की कार्यवाही प्रचलित है, उनका भी डाटाबेस तैयार कर लिया जाये।
7 हर्ष फायरिंग रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये ।
8 प्रचलित/लापता हिस्ट्रीशीटरों की समीक्षा कर ली जाये तथा नियमानुसार नये हिस्ट्रीशीटरों का पंजीकरण कराया जाये ।
9 गम्भीर अपराधों में मफरूर/उद्घोषित अपराधी/वांछित अपराधियों के विरूद्ध 174 (।)भादंवि के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाय।
10 विद्युत कर्मियों के साथ जहाॅ भी मारपीट की घटना होती है, को गम्भीरता से लेते हुए दोषियों के विरूद्ध सख्त और कठोर कार्यवाही करायी जाय।
11 गैंगेस्टर एक्ट में पंजीकृत अपराधियों के विरूद्ध 14(1) की कार्यवाही तार्किक निष्पादन पर ले जायंे।
12 गैरजमानती वारंट (मुख्यतः गैंगेस्टर कोर्ट से जारी) का तामीला अभियान चलाकर कराया जाये।
13 उ0प्र0 पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना-2016 एवं रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत पीड़ितों को सहायता दिलायी जाये।
14 पाक्सो एक्ट के अभियोगों की विवेचना एवं त्वरित ट्रायल कराया जाये।
15 स्कूल बस/वाहनों के संबंध में मा0 सर्वोच्य न्यायालय की गाईड लाईन का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाय।

Comments