जनपद फतेहगढ/थाना नवाबगंज: पुलिस कार्यवाही में 03 अभियुक्त गिरफ्तार..
दिनांक 21.06.2018 को सूचना के आधार पर थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा लोकाठ बाग के पास घेराबन्दी की गयी, बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी कार्यवाही में 03 बदमाश 1. मनीष यादव निवासी ग्राम बरई थाना शमससाबाद घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया, 2. शनि यादव निवासी ग्राम बरई थाना शमसाबाद, 3. रजनीश यादव निवासी थाना व कस्बा नवाबगंज गिरफ्तार किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस बरामद किये गये।
Comments