जनपद मेरठ/खरखौदा पुलिस कार्यवाही में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 13.09.2020 को थाना खरखौदा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम नरहेडा के पास बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में सोनू घायल हो गया, जिसे अन्य 02 अभियुक्तों वरदान, संजीव उर्फ बंटी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3000 लीटर अवैध रेक्टिफाइड स्प्रीट (एक्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल), 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 जीवित, 02 खोखा कारतूस व 01 महिन्द्रा पिकप, 01 मोटरसाइकिल बरामद हुयी।
इस संबंध में थाना खरखौदा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-सोनू नि0 मोहल्ला पुरानी बाजार कस्बा सिवान थाना सिवान बिहार।
2-वरदान नि0 जमुना विहार कालोनी थाना खतौली मुजफ्फरनगर।
3-संजीव उर्फ बंटी नि0 गांव सलेमपुर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर।
बरामदगी
1-3000 लीटर अवैध रेक्टिफाइड स्प्रीट (एक्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल)
2-02 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 जीवित, 02 खोखा कारतूस
3-01 महिन्द्रा पिकप, 01 मोटरसाइकिल।
Comments