केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से गांधीनगर ज़िले एवं नगर में 15.01 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का आगाज़ कर यह योजनाएं लोगों को समर्पित की ।

 केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से गांधीनगर ज़िले एवं नगर में 15.01 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का आगाज़ कर यह योजनाएं लोगों को समर्पित की । उन्होंने 119.63 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी । इनमें स्मार्ट सिटी परियोजनाएं, उद्यानों को उन्नत बनाने की योजना, सड़कों का चौड़ीकरण एवं लड़कियों के स्कूलों में नये कक्षा कक्षों का निर्माण शामिल है । यह विकासात्मक परियोजनाएं गांधीनगर के विकास को गति प्रदान करेंगी। गुजरात के उप मुख्यमंत्री श्री नितिन पटेल भी रूपल गांव से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्मय से इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय