मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुश्री सुदीक्षा भाटी के परिवार को 15 लाख रु0 की आर्थिक सहायता की घोषणा की

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दिवंगत सुश्री सुदीक्षा भाटी के परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि सुश्री भाटी की स्मृति में उनके गांव में बच्चों के लिए पुस्तकालय एवं प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया जाएगा।

यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी से आज उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सुश्री सुदीक्षा भाटी के माता-पिता एवं मामा ने भेंट की। उनके साथ राज्य सभा सांसद श्री सुरेन्द्र नागर एवं विधायक श्री तेजपाल नागर भी थे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सुश्री सुदीक्षा भाटी के परिजनों को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सुश्री भाटी देश की बेटी थीं। उन्होंने अपने संघर्ष, परिश्रम और मेधा से देश का नाम रोशन किया है। सुश्री सुदीक्षा भाटी की स्मृति में निर्मित कराया जाने वाला प्रेरणास्थल तथा पुस्तकालय छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायी और उपयोगी सिद्ध होंगे।
मुख्यमंत्री जी को सुश्री सुदीक्षा भाटी के माता-पिता ने बताया कि वह बहुत मेधावी थीं। अभावों के बीच भी पढ़ाई के प्रति अपनी लगन से उन्होंने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी। पूरा परिवार एक कमरे में रहता था, फिर भी सुदीक्षा पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करती रहती थीं। मृत्यु से पूर्व, वह संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्ययनरत थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी की सुदीक्षा की स्मृति में प्रेरणा स्थल के निर्माण की घोषणा पर संतोष व्यक्त किया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय