जनपद बिजनौर/थाना मण्डावर अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 11.09.2020 की सायं थाना मण्डावर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर जंगल ग्राम मोहम्मदपुर देवमल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते 02 अभियुक्तों 1-गौरव 2-राजेश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 37 बने/अधबने विभिन्न बोर के अवैध शस्त्र मय खोखा कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण/ पुर्जे आदि बरामद हुये।
इस संबंध में थाना मण्डावर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-गौरव निवासी ग्राम इनामपुरा थाना मण्डावर बिजनौर।
2-राजेश निवासी ग्राम टीप थाना मण्डावर बिजनौर।
बरामदगी
1-37 बने/अधबने विभिन्न बोर के अवैध शस्त्र मय खोखा कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण/ पुर्जे आदि।
Comments