जनपद महराजगंज/थाना सोनौली मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
दिनांक 12.09.2020 को थाना सोनौली पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर श्यामकाट बगिया सोनौली के पास घेराबंदी कर मादक पदार्थ तस्कर सोमबहादुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 करोड़ 17 लाख रू0 कीमत की 06 किलो 200 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी।
इस संबंध में थाना सोनौली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-सोमबहादुर निवासी तिलोत्मा नगर पालिका मंगलापुर थाना केवलानी जला रूपरदेही नेपाल।
बरामदगी
1-02 करोड़ 17 लाख रू0 कीमत की 06 किलो 200 ग्राम अवैध चरस।
Comments