शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षक पर्व 2020 के अंतर्गत '21वीं सदी में स्कूली शिक्षा' पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन आज से वर्चुअल रूप में

 शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षक पर्व 2020 के अंतर्गत '21वीं सदी में स्कूली शिक्षापर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन वर्चुअल रूप से आज से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से इस संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रीश्री रमेश पोखरियाल 'निशंकऔर शिक्षा राज्य मंत्रीश्री संजय धोत्रे भी उपस्थित होंगे। शिक्षकों को सम्मानित करने और नई शिक्षा नीति 2020 को आगे लेकर जाने के लिए 8 सितंबर से 25 सितंबर तक शिक्षक पर्व मनाया जा रहा है।

श्रीमती अनीता करवालसचिवस्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आज संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इसमें दो तकनीकी सत्रों के माध्यम से नई शिक्षा नीति 2020 के छह विषयों पर चर्चा की गई। प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने इस विषय पर चर्चा की कि किस प्रकार से वे रचनात्मक तरीकों के माध्यम से एनईपी के कुछ विषयों को पहले से ही लागू कर चुके हैं।

पहले तकनीकी सत्र की शुरुआत आज सुबह 10 बजे सेव्यवसायिक दृष्टिकोण के साथ, 'मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता' विषय पर चर्चा के साथ हुई। श्री राकेश गुप्ताआईएएसनोडल अधिकारी-सक्षम हरियाणाश्री सतिंदर कुमार सोरतप्रधानाचार्य, सीनियर सेकेंडरी स्कूलफरीदाबादहरियाणा सरकार और श्री सर्वेश कुमारप्रधानाचार्य, बस्तीउत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2018 के विजेता) प्रमुख वक्ता थे।

इस चर्चा की शुरुआत श्री राकेश गुप्ता के उद्घाटन भाषण से हुईजिसमें उनके द्वारा मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के महत्व पर बल दिया गया और साथ ही एनईपी-2020 के महत्व पर भी बल दिया गया। उन्होंने दोनों राज्योंयूपी और हरियाणा के अनुभवों का सारांश व्यक्त करते हुएबच्चों को रचनात्मकआत्मविश्वासी और 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए अनुकूल बनाने के लिए पूरे दिल से प्रयास करने का आग्रह किया।

श्री सोरत ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार लाने की दिशा में सक्षम हरियाणा’ एक पहल है। उन्होंने रटंत विद्या प्राप्ति करने के बजाय योग्यता आधारित विद्या की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अध्यन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों की आवश्यकता और बुनियादी कौशल के लिए थर्ड पार्टी आंकलन के बारे में भी बताया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय