केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की फ्रीकोचिंग योजनाओं का लाभ उठाकर सिविल सेवा में चयनित युवाओं को सम्मानित किया।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि सरकार द्वारा प्रतिभाओं के "प्रोत्साहन, प्रमोशन एवं प्रोग्रेस" के लिए बड़े पैमाने पर किये गए पुख्ता प्रयासों का परिणाम है कि अल्पसंख्यक मंत्रालय की "नई उड़ान" योजना के तहत फ्री कोचिंग हासिल कर गरीब, कमजोर, पिछड़े अल्पसंख्यक वर्ग के 22 युवा इस वर्ष देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा में चयनित हुए हैं।
आज अंत्योदय भवन में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की "नई उड़ान" योजना का लाभ उठाकर केंद्रीय सिविल सेवा 2019 में चयनित होने वाले युवाओं को सम्मानित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के नौजवानों में प्रतिभा की कमी नहीं है, पर इससे पूर्व ऐसा माहौल बनाने की कोशिश नहीं हुई जिससे उनकी काबिलियत की कद्र हो सके।
Comments