दिनांक 16 अगस्त दिन रविवार 2020 को भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाली संस्था
गोरखपुर।।
*बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान समिति*
की ओर से *गोरखपुर मंडल* के पदाधिकारियों की एक ऑनलाइन ज़ूम एप्स के माध्यम से मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
इस मीटिंग में संस्था के उच्च पदाधिकारियों के द्वारा समस्त जनपद अध्यक्षों से संस्था के द्वारा उच्च शिक्षा तकनीकी व अनुसंधान के क्षेत्र में कराए जा रहे प्रमुख कार्यों का फीडबैक लिया गया संस्था की ओर से मंडल के समस्त पदाधिकारियों की गहनता पूर्वक विचारधाराओं को समझा गया।
संस्था के द्वारा *गोरखपुर मंडल अध्यक्ष* के द्वारा उनके जनपद के आधीन शिक्षण संस्थानों में हो रही समस्याओं को भी विस्तारपूर्वक समझाया गया
संस्था के पदाधिकारियों की मांग के अनुसार संस्था ने यह भी कहा कि वह अपने उत्तर प्रदेश के समस्त मंडल अध्यक्षों को संस्था की ओर से जल्द ही आवश्यक दस्तावेज जैसे
*संस्था मेमोरेंडम, नियुक्ति पत्र, अथॉरिटी पत्र, आईडेंटिटी कार्ड, एडवर्टाइजमेंट पंपलेट, गमिंग स्टीकर तथा वाल बैनर आदि* आवश्यक सामग्रियां संस्था जल्द ही उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद अध्यक्षों तक समय रहते पहुंचाएगी।
साथ ही साथ संस्था ने यह भी बताया कि नेहरू युवा केंद्र की तर्ज पर जल्द ही उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में *विज्ञान मित्र क्लब* का भी निर्माण करेगी।
*संस्था के प्रति जिला अध्यक्षों के द्वारा अकादमिक शिक्षकों की सैलरी को देखते हुए संस्था ने यह भी आश्वासन दिया कि वह प्रशासन से बात करके जल्द ही एक नया अध्यादेश पारित करवाने के लिए अनुरोध करेंगी।*
आदि अनेक महत्वपूर्ण आगामी समिति के प्रचार प्रसार को लेकर गुप्त रणनीतियां भी बनाई गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में संस्था की ओर से संस्था अध्यक्ष के एम अामिश जी, व संस्था उपाध्यक्ष सैयद अजीम अहमद जी
तथा उत्तर प्रदेश से उपाध्यक्ष श्रीमान श्रीमान अमित कुमार जी, इस्तियाक अली जी, *व गोरखपुर मंडल से प्रमुख मंडल अध्यक्ष श्रीमान राहुल सिंह जी* मंडल सचिव सत्यम निगम जी मंडल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार कसौधन जी जो कि इससे पहले महाराजगंज से नेतृत्व कर रहे थे गोरखपुर से जनपद अध्यक्ष दीनानाथ चौहान जी गोरखपुर से गोपनीय कौशलेंद्र कुमार जी गोरखपुर से सलाहकार अभिनव कुमार भार्गव जी व जनपद कुशीनगर से अध्यक्ष श्रीमान समीर कुमार श्रीवास्तव जी
आदि पदाधिकारियों के अतिरिक्त अनेक साथी भी बार-बार जुड़ने की कोशिश करते रहे पर तकनीकी समस्या के कारण ना जुड़ सकें। अनेक पदाधिकारियों ने संस्था के प्रति अपने अपने विचारधाराओं को साझा किया।
Comments