भारत ने 3 करोड़ से अधिक कोविड परीक्षण करके नया कीर्तिमान बनाया
केन्द्र और राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के केन्द्रित, सुसंगत और समन्वित प्रयासों के विधान में भारत ने 3 करोड़ कोविड परीक्षण आयोजित करने के नए कीर्तिमान को स्थापित किया है। पूरे देश में आसानी से परीक्षण के लिए स्थापित नैदानिक प्रयोगशाला नेटवर्क और आराम से परीक्षण की सुविधा के कारण परीक्षणों को काफी बढ़ावा मिला है। पिछले 24 घंटों में 7,31,697 परीक्षण करके भारत अपनी परीक्षण क्षमता प्रतिदिन 10 लाख तक बढ़ाने के संकल्प अभियान पर हैं। इस उपलब्धि के आधार पर परीक्षण प्रति 10 लाख व्यक्ति (टीपीएम) तेजी से बढ़कर 21,769 हो गया है।
जबकि संचयी परीक्षण जो 14 जुलाई 2020 को 1.2 करोड़ था 16 अगस्त 2020 को बढ़कर 3.0 करोड़ हो गया। पॉजिटिव मामलों की दर इसी अवधि के दौरान 7.5 प्रतिशत से बढ़कर 8.81 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, अधिक संख्या में हुए परीक्षण शुरू में पॉजिटिव मामलों की दर में वृद्धि करेंगे लेकिन शीघ्र आइसोलेशन, ट्रैकिंग और समय पर नैदानिक प्रबंधन जैसे अन्य उपाय के कारण इसमें कमी आएगी, जैसा कि दिल्ली के अनुभव ने दर्शाया है।
Comments