यूरिया की किल्लत से अन्नदाता हुआ परेशान



 इटवा सिद्धार्थ नगर
 किसान यूरिया खाद के लिए परेशान नजर आ रहा है।  किसान की मूल पूंजी  उसकी फसल होती है। अगर फसल को समय-समय पर पानी व खाद ना मिले तो फसल बर्बाद हो जाती है। अभी प्राकृतिक आपदा से जहां पूरा देश लड़ रहा है। किसानों की जमा पूंजी किसानों ने फसल उगाने में लगा रखी है । वही एक और बड़ी समस्या किसानों के सामने खाद को लेकर आ रही हैं । प्राइवेट दुकाने इटवा नगर पंचायत अंतर्गत जितनी भी दुकानें हैं । किसी भी दुकान पे यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। और वहीं पर इटवा तहसील अंतर्गत सुनियाव ब्लॉक का टिकुलिया खाद गोदाम का दृश्य बेहद दुखद नजर आ रहा है। किसान लाइन लगाकर एक बोरा यूरिया के लिए घंटों खड़े होते दिखाई दे रहे हैं। बिना सोशल डिस्टेंसिंग के किसान अपनी जान से खेल रहे हैं। अब एक बोरी यूरिया 1 एकड़ पे दिया जा रहा है। एक बोरी यूरिया कितने खेतों में किसान डालेगा।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।
समय पर खाद का ना मिलना एक बड़ी समस्या बनी हुई है। 

अपवा संवाददाता -  नसीम अहमद

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय