सिद्धार्थ नगर पुलिस अधीक्षक विजय ढुल हुए कोरोना पॉजिटिव
पुलिस अधीक्षक विजय ढुल जांच प्रकरण में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने खुद कार्यालय ज्ञापन में बताया है कि मैं उपचार हेतु लखनऊ संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया हूं। जिसके कारण मैं आज पूर्वाहन मुख्यालय से जनपद लखनऊ प्रस्थान कर रहा हूं । उपचार समाप्त होने के उपरांत मैं जनपद मुख्यालय वापस आ पाऊंगा। तब तक मेरे मुख्यालय वापस आने तक मेरे दैनिक कार्यों में मेरी प्रतीक्षा न की जाए।
अतः संपादन श्री मायाराम वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा किया जाएगा। जो कि जनपद मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे वही जनपद में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखेंगे, एवं उच्चाधिकारियों द्वारा मांगी गई सूचनाओं को उपलब्ध कराते रहेंगे। किसी आपातकालीन स्थिति में मुझे तत्काल अवगत कराएंगे।
अपवा संवाददाता - नसीम अहमद
ब्यूरो चीफ - प्रमोद भट्ट
Comments