मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण की रोकथाम व उपचार के लिएगठित सलाहकार समिति के साथ वर्चुअल बैठक की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर कोविड संक्रमण की रोकथाम व उपचार के लिए गठित सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि यह समिति वर्तमान में कोविड संक्रमण की स्थिति और भविष्य की चुनौतियों के दृष्टिगत इसके प्रभावी नियंत्रण, बचाव व उपचार की कार्ययोजना व रणनीति बनाए। सलाहकार समिति कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रतिदिन बैठकें सुनिश्चित कर इनकी रिपोट्र्स व सुझावों से स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग को अवगत कराए। इसकी एक प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी जाए। सलाहकार समिति कोविड ट्रीटमेण्ट, प्रोटोकाॅल तथा अन्य सुझावों से प्रदेश सरकार सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों व अस्पतालों को भी अवगत कराए।
 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर के विरुद्ध प्रभावी लड़ाई में चिकित्सकों और विशेषज्ञों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने चिकित्सा विशेषज्ञों से आह्वान किया कि वे अपील, सन्देशों, पैनल डिस्कशन आदि के माध्यम से कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में समाज को जागरूक करने का कार्य करें। वे सभी को कोविड प्रोटोकाॅल और गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित किए जाने के लिए भी प्रेरित करें। इससे कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में बड़ी मदद मिलेगी।
 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय