कोविड-19 टीकाकरण: 109वां दिन

भारत अपने देश के नागरिकों को वैक्सीन की 16 करोड़ से अधिक खुराक लगाकर कोविड-19 वायरस की रोकथाम के अपने प्रयासों में सफलतापूर्वक एक नए शिखर पर पहुँच गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में आज रात 8 बजे तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 16,04,18,105 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

भारत में पहली खुराक के रूप में वैक्सीन की 13 करोड़ (13,00,03,255) से अधिक खुराक लोगों को दी गई है, जबकि दूसरी खुराक के रूप में वैक्सीन की 3 करोड़ (3,04,14,880) से अधिक खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

18-44 आयु वर्ग के 2,29,999 लाभार्थियों ने आज कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। 12 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की कुल 6,62,619 खुराक दी जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को अब तक दी गई कुल खुराक का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय