केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज इटली में सम्पन्न जी20 देशों के पर्यटन मंत्रियों की आभासी रूप में (वर्चुअली) हुई बैठक में भाग लिया

केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पहलाद सिंह पटेल ने आज इटली में सम्पन्न जी20 देशों के पर्यटन मंत्रियों की आभासी रूप में (वर्चुअली) हुई बैठक में भाग लिया। मंत्री महोदय ने इस कठिन समय में जी20 देशों के पर्यटन मंत्रियों की बैठक आयोजित करने और पर्यटन व्यवसाय एवं रोजगार को संरक्षण देने, के साथ ही यात्रा और पर्यटन की दीर्घकालिक जोरदार वापसी को सहायता देने के लिए नीतियां बनाने हेतु पहल करने के उद्देश्य से सदस्य देशों को एक मंच पर लाने के लिए इटली सरकार के पर्यटन मंत्री श्री मास्सिमो गरावाग्लिया को को बधाई दी।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय