प्रधानमंत्री 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2021 का उद्घाटन करेंगे

प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन विदेश मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है और यह विदेश में रहने वाले भारतीयों के साथ जुड़ने तथा संबंध स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। हमारे जीवंत प्रवासी समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन 9 जनवरी, 2021 को मौजूदा कोविड महामारी के बावजूद किया जा रहा है। हालांकि इस वर्ष सम्मेलन को वर्चुअल फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा, जिस प्रकार से कि हाल ही में पीबीडी कॉन्फ्रेंस के आयोजन सम्मेलन की तैयारियों के चलते किये गये थे। 16वें पीबीडी सम्मेलन 2021 का विषय है- "आत्मनिर्भर भारत में योगदान"।

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के तीन खंड होंगे। पीबीडी सम्मेलन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा किया जाएगा और मुख्य अतिथि सूरीनाम गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति श्री चंद्रिका प्रसाद संतोखी द्वारा इस आयोजन का मुख्य भाषण दिया जाएगा। युवाओं के लिए आयोजित हुई 'भारत को जानो' ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी के विजेताओं की भी घोषणा की जाएगी।

उद्घाटन सत्र के बाद दो पूर्ण अधिवेशन होंगे। पहले सत्र में आत्मनिर्भर भारत में प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर विदेश मंत्री और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री संबोधित करेंगे जबकि दूसरे सत्र में कोविड युग के बाद की चुनौतियों - स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, सामाजिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के परिदृश्य में स्वास्थ्य मंत्री और विदेश राज्य मंत्री द्वारा संबोधन किया जाएगा। दोनों सत्रों में समुदाय के प्रख्यात विशेषज्ञों को आमंत्रित करते हुए पैनल चर्चा भी आयोजित होगी।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय