पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा शरीर सम्बन्धी अपराधो के रोकथाम हेतु और अधिक प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में दिये दिशा निर्देश

श्री एच0सी0 अवस्थी, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद उ0प्र0 को शरीर सम्बन्धी अपराधों, वैमनस्यता/गुटबन्दी के कारण हत्या जैसे अपराधांे पर प्रभावी रोकथाम/अंकुश लगाने हेतु पूर्व में निर्गत परिपत्र एवं समय-समय पर दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कार्य योजना तैयार कर और अधिक प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में निम्न दिशा निर्देश दिये गये:-
ऽ क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों द्वारा समस्त ग्रामो/मोहल्लो का भ्रमण कर इस बात की समीक्षा कर ली जाय कि कही किसी प्रकार की गुटबन्दी वैमनस्यता तो नहीं है। यदि वैमनस्यता/गुटबन्दी परिलक्षित होती है, तो तत्काल आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की जाये।
ऽ हत्या के अभियोग में समस्त वाॅछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये। फरार अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 82/83 द0प्र0सं0 के तहत नियमानुसार कार्यवाही तथा आवश्यकतानुसार साक्ष्यों के आधार पर रासुका, गैंगेस्टर एक्ट व शस्त्रो के निस्त्रीकरण की कार्यवाही की जाये।
ऽ हत्या के ऐसे अभियोग जिनका अनावरण नहीं हुआ है, उनका क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में अनावरण की कार्यवाही सम्बन्धित थाना प्रभारियों द्वारा सुनिश्चित की जाये। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय