प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश (लखनऊ) सहित 06 राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश (लखनऊ) सहित 06 राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री जी ने इस योजना के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निकाय (नगर पालिका परिषद श्रेणी) में मिर्जापुर नगर पालिका परिषद तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निकाय (नगर पंचायत श्रेणी) के अन्तर्गत प्रदेश की मलिहाबाद व हरिहरपुर नगर पंचायत तथा उत्कृष्ट पूर्ण आवास हेतु जनपद लखनऊ, आजमगढ़, हापुड़ के 03 लाभार्थियों को पुरस्कृत किया।
प्रधानमंत्री जी ने पुस्तक के रूप में संग्रह, नवरीति के लिए पुस्तक, आशा-इण्डिया के विजेताओं पर केन्द्रित लघु फिल्म तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अवाॅर्ड 2019 पर केन्द्रित वीडियो फिल्म का बटन दबाकर अनावरण किया। उन्होंने जी0एच0टी0सी0-इण्डिया की यात्रा पर केन्द्रित, नई तकनीक के संग्रह, नई निर्माण तकनीकों (नवरीति) के पाठ्यक्रम पर केन्द्रित लघु फिल्म का विमोचन भी किया।

Comments