जनपद शाहजहाँपुर/थाना सदर बाजारऽ पुलिस कार्यावही में 25 हजार रु0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार,
01 अवैध तमंचा 12 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस बरामद
दिनांक 07.01.2021 को थाना सदर बाजार व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर शहबाजनगर रोड़ पर चाँदनी पुलिया के पास पुरस्कार घोषित अभियुक्त चांद उर्फ तकवीर की घेराबन्दी गयी तो अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायंिरंग कर दी, पुलिस टीम द्वारा पुलिस कार्यवाही के दौरान पुरस्कार घोषित अभियुक्त चांद उर्फ तकवीर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद शाहजहाॅपुर के विभिन्न थानो पर चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट आदि के 14 अभियोग पंजीकृत हैं तथा गिरफ्तार अभियुक्त थाना सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1077/17 धारा 392/413 भादवि व मु0अ0सं0 535/17 धारा 392/413 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-चांद उर्फ तकवीर निवासी दौलतपुर तुमुर्की थाना मंझिला जनपद हरदोई।
Comments