भारतीय वायु सेना क्रिकेट टीम तथा यू.के. आर्म्‍ड फोर्सेज क्रिकेट टीम के बीच क्रिकेट मैच आयोजित

भारतीय वायु सेना क्रिकेट टीम तथा यू.के. आर्म्‍ड फोर्सेज क्रिकेट टीम के बीच 04 मार्च  से 06 मार्च, 2020 तक नई दिल्‍ली के एयर फोर्स स्‍टेशन पालम के खेल परिसर में क्रिकेट मैचों की श्रृंखला आयोजित की गई।
      महानिदेशक (प्रशासन) एयर मार्शल वी.पी.एस राणा वीएसएम समापन समारोह के मुख्‍य अतिथि थे। भारत वायु सेना तथा यू.के. आर्म्‍ड फोर्सेज की टीमों के बीच 06 मार्च, 2020 को अंतिम मैच खेला गया। यू.के. आर्म्‍ड फोर्सेज की टीम ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया।
      भारतीय वायु सेना की टीम ने टूर्नामेंट में जीत दर्ज की तथा एयर मार्शल राणा ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। उन्‍होंने आयोजन समिति के सदस्‍यों के साथ-साथ पराजित टीम के सदस्‍यों को भी सम्‍मानित किया।
      मिशन प्रमुख एयर कमाडोर पीटर स्‍क्‍वायर्स ने असाधारण तरीके से इस आयोजन को लेकर अपनी ओर से कृतज्ञता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने यू.के. आर्म्‍ड फोर्सेज क्रिकेट एसोसिएशन की यात्रा को यादगार बनाने के सर्वश्रेष्‍ठ प्रयासों के लिए वायु सेना खेल नियंत्रण बोर्ड की भी सराहना की।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय