अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी एएसआई संरक्षित स्मारक मुफ्त घूम सकेंगी भारतीय और विदेशी महिला आगंतुक - श्री प्रहलाद सिंह पटेल
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ताजमहल सहित सभी एएसआई संरक्षित टिकट स्मारकों को सभी भारतीय और विदेशी महिला आगंतुकों के लिए मुफ्त करने की घोषणा की है। श्री पटेल ने कहा कि भारत में महिलाओं को सम्मान देने की एक महान परंपरा रही है और हम मानते हैं कि जहां महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है, वहीं पर देवता भी निवास करते हैं और जहां महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है, वहां सभी कार्य निष्फल रहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह संस्कृति मंत्रालय की ओर से विश्व की नारी शक्ति के लिए एक छोटा सा उपहार है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अपने स्मारकों पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में 29 अगस्त 2019 को आगरा के ताजमहल परिसर में उनके द्वारा एक बेबी केयर एंड फीडिंग रूम का उद्घाटन किया गया था और इसके बाद पूरे भारत में विभिन्न स्मारकों में इसकी स्थापना की गई थी।

On the occasion of #InternationalWomensDay2020 , all @ASIGoI protected ticketed Monuments will be free for all women visitors from India and abroad- Shri. @prahladspatel pib.nic.in/PressReleaseIf…@pspoffice @NMANEWDELHI #IWD2020 #IWD #GenerationEquality #InternationalWomensDay
43 people are talking about this

Comments