जनपद बरेली/थाना फतेहगंज पश्चिमी 02 शराब तस्कर गिरफ्तार

दिनांक 05.03.2020 की सायं को थाना फतेहगंज पश्चिमी व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सरजू ढाबा के पास चेकिंग के दौरान 02 शराब तस्कर 1.हरविन्द्र, 2.गुरूप्रीत को गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 95 लाख रू0 कीमत की 900 पेटी अवैध अंगे्रजी शराब व 01 ट्रक बरामद हुआ। 
पूछतांछ पर बरामद अवैध अंग्रेजी शराब गैर प्रान्त से लाना स्वीकार किया। 
इस सम्बन्ध में थाना फतेहगंज पश्चिमी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. हरविन्द्र निवासी ग्राम पवात थाना मछोडा जनपद लुधियाना पंजाब। 
2. गुरूप्रीत निवासी ग्राम गढी सनईया थाना मछोडा जनपद लुधियाना पंजाब। 
बरामदगी
1. लगभग 95 लाख रू0 कीमत की 900 पेटी अवैध अंगे्रजी शराब
2. 01 ट्रक

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय