02 शराब तस्कर गिरफ्तार
दिनांक 11.03.2020 को थाना पिलुआ पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान सुन्ना नहर पुल के पास सिकन्दराराऊ की ओर से आ रहे ट्रक से 02 शराब तस्कर 1.मुस्ताक, 2.गुरप्रीत को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 30 लाख रू0 कीमत की 950 पेटी अवैध शराब व एक 12 टायरा ट्रक आदि बरामद हुए।
पूछतांछ पर बरामद अवैध शराब गैर प्रान्त से लाना स्वीकार किया।
इस सम्बन्ध में थाना पिलुआ पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मुस्ताक निवासी ग्राम कामीखुर्द धनौर पटियाला पंजाब।
2. गुरप्रीत निवासी धनौर पटियाला पंजाब।
बरामदगी
1. लगभग 30 लाख रू0 कीमत की 950 पेटी अवैध शराब
2. एक 12 टायरा ट्रक आदि
Comments