सीआईएसएफ ने जम्‍मू हवाई अड्डे की सुरक्षा संभाली

केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने जम्‍मू हवाई अड्डे की सुरक्षा  संभाल ली है। इस इकाई का नेतृत्‍व कमांडेंट रेंक का अधिकारी करेगा। इससे पहले सीआईएसएफ को पिछले महीने की 26 तारीख को श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी। 
      इस अवसर पर सीआईएसएफ हवाई अड्डा क्षेत्र के महानिरीक्षक श्री वी.एस. मान मुख्‍य अतिथि थे। समारोह में सीआईएसएफभारतीय विमानपत्‍तन प्राधिकरणसीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी और एयरलाइन आपरेटर (एयर इंडियाएयर एशियाइंडीगोस्‍पाइस जेटगो एयर आदि) के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
      समारोह के दौरानजम्‍मू के हवाई अड्डा निदेशक डा. पी. आर. ब्‍यूरिया ने जम्‍मू हवाई अड्डे के कमांडेंट/सीएएसओ श्री गुरजीत सिंह को चाबी की एक प्रतिकृति सौंपी जो सीआईएसएफ को सुरक्षा सौंपने का प्रतीक है। अपने संबोधन में श्री मान ने हवाई अड्डे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों और साझेदारों के समन्वित प्रयास पर जोर दिया।
      समारोह के बादश्री वी. एस. मान जम्‍मू हवाई अड्डे के कमांडेंट/सीएएसओ और हवाई अड्डे के निदेशक ने हवाई अड्डे की टर्मिनल बिल्डिंग और हवाई पट्टी सहित पूरे इलाके का दौरा किया और हवाई अड्डे के सुरक्षा प्रबन्‍धों की समीक्षा की। श्री मान ने सीआईएसएफ के जवानों को भी संबोधित किया।
      इसके साथ ही अब तक सीआईएसएफ सुरक्षा के अंतर्गत आने वाले हवाई अड्डों की कुल संख्‍या 63 हो गई है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय