केरल की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती के.के. शैलेजा ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात की

 केरल की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती के.के. शैलेजा ने आज केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात की। उन्होंने निपाह वायरस बीमारी से निपटने तथा इसके लिए की गई तैयारी पर विचार-विमर्श किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे है। उन्होंने केरल के स्वास्थ्य मंत्री को केन्द्र सरकार की ओर से सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर की विशेषज्ञ टीमें केरल पहुंच चुकी है और निपाह वायरस बीमारी की जांच और प्रबंधन में राज्य की मदद कर रही है।
निपाह वायरस से पीड़ित एक व्यक्ति की स्थिति स्थिर है। कोई नया मामला सामने नहीं आया है। पिछले सात संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट निगेटिव है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय