कैनवास पर ब्रश और रंग से नाईक का पोर्ट्रेट बनाया
लखनऊः 09 जून, 2019 राजभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के कलाकारों ने आज के चित्रकला सत्र में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक की विभिन्न मुद्राओं में पोर्ट्रेट केनवास पर उकेरे । चित्र पूरे होने के बाद राज्यपाल ने चित्रकारों की आकृतियों को देखा और उनकी सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया । राज्यपाल श्री राम नाईक कल 10 जून को सभी कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करेंगे ।राजभवन में आयोजित कला कार्यशाला में 10 विख्यात कलाकारों में सांगली महाराष्ट्र से श्री मांगेश आनन्दराव पाटील, औरंगाबाद महाराष्ट्र से श्री नानासाहेब भाउसाहेब येओले, पुणे महाराष्ट्र से श्री उत्तम रामचंद्र साठे, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से श्री अमित कुमार, महाराष्ट्र से श्री मनोज कुमार एम0 सकाले, लखनऊ उत्तर प्रदेश से श्री भारत भूषण शर्मा, उत्तर प्रदेश से श्री कमलेश्वर शर्मा, महाराष्ट्र से श्री सत्यजीत वारेकर, पुणे महाराष्ट्र से श्रीमती मंजरी मोरे एवं पुणे महाराष्ट्र से सुश्री सुरभि के. गुलवेलकर प्रतिभाग कर रहे हैं ।
उल्लेखनीय है कि राजभवन में 6 जून से 10 जून तक 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन 6 जून को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री हेमन्त राव ने किया । चित्रकला कार्यशाला का आयोजन ललित कला अकादमी, नई दिल्ली एवं संस्कार भारती के तत्वावधान में आयोजित किया गया था ।
Comments