मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से भेंट कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की

लखनऊ: 10 जून, 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के आवास पर उनसे भेंट कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञातव्य है कि श्री यादव अस्वस्थता के कारण पिछले दिनांे अस्पताल में भर्ती थे। मुलाकात के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने श्री यादव को प्रयागराज कुम्भ-2019 पर केन्द्रित एक पुस्तक भी भेंट की।
इस अवसर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी उपस्थित थे।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय