अरब सागर के ऊपर हवा का भारी दबाव : गुजरात तट के लिए चक्रवाती तूफान पर नजर

भारतीय समय के अनुसार सवेरे 0830 बजे अरब सागर के दक्षिणपूर्व  और तथा पड़ोसी लक्ष्यद्वीप और अरब सागर के पूर्वमध्य में कम हवा का दबाव क्षेत्र बना जो 9 जून 2019 को भारतीय समय के अनुसार शाम 1730 बजे इसी क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया। अनुकूल पर्यावरण परिस्थियों के अनुसार यह आज 10 जून, 2019 को सवेरे 0530 बजे इसी क्षेत्र में 11.7 उत्तर अंक्षाश तथा 71.0 डिग्री पूर्व देशांतर  में तेज होकर  दबाव बन गया। 1130 बजे उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए यह गंभीर दबाव में बदल गया और अमीनीदिवी (लक्ष्यद्वीप) से लगभग 250 किमोमीटर उत्तर-पश्चिम तथा मुम्बई(महाराष्ट्र) से 760 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम तथा वेरावल (गुजरात) से 930 किलोमीटर में दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 12.5 डिग्री अंक्षाश- उत्तर तथा 71.0 डिग्री पूर्व देशांतर में पूर्वमध्य तथा पड़ोसी दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्ष्यद्वीप क्षेत्र में केंद्रीत हो गया।
अगले 24 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान और उसके बाद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। अगले 72 घंटों में हवा का दबाव उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है।
हवा और वर्षा की दृष्टि से सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 13 और 14 जून, 2019 को मुख्य रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।   
निम्नलिखित तालिका में पूर्वानुमान और तीव्रता की स्थिति दी गई है :

तिथि/समय (आईएसटी)स्थिति (अंक्षाश 0उत्तर/देशांतर 0पूर्व)हवा की अधिकतम गति  (किलोमीटर प्रति घंटे)श्रेणी
10.06.19/083012.5/70.950-60 से 70भारी दबाव
10.06.19/173013.2/70.855-65 से 75भारी दबाव
11.06.19/053014.6/70.565-75 से 85चक्रवाती तूफान
11.06.19/173016.0/70.380-90 से 100चक्रवाती तूफान
12.06.19/053017.5/70.090-100 से 115गहन चक्रवाती तूफान
12.06.19/173019.0/69.8100-110 से 125गहन चक्रवाती तूफान
13.06.19/053020.3/69.6110-120 से 135गहन चक्रवाती तूफान

चेतावनी :
(i) भारी वर्षा की चेतावनी :
क्षेत्र
10 जून2019 *
11 जून2019*
12 जून2019*
13 जून2019*
14 जून2019*
केरलछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी से भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक वर्षा
लक्ष्यद्वीप क्षेत्रछिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षादूर-दूर तक वर्षादूर-दूर तक वर्षादूर-दूर तक वर्षादूर-दूर तक वर्षा
तटीय कर्नाटकछिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक वर्षा
भीतरी दक्षिण कर्नाटकछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक अच्छी वर्षाछिटपुट स्थानों पर वर्षाछिटपुट स्थानों पर वर्षाछिटपुट स्थानों पर वर्षाछिटपुट स्थानों पर वर्षा
कोंकण तथा गोवागोवा में छिटपुट भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक अच्छी वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक अच्छी वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक अच्छी वर्षादूर-दूर तक अच्छी वर्षा
सौराष्ट्र और कच्छशुष्कछिटपुट स्थानों पर वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक अच्छी वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी से भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक वर्षाछिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दूर-दूर तक अच्छी वर्षा

नोट : * अगले दिन के 0830 बजे तक वर्षा।

संकेतकपीला अद्यतन रहे; नारंगीतैयार रहें; लाल – कार्रवाई करेंहरा कोई चेतावनी नहीं
भारी वर्षा : 64.5-115.5 एमएम/दिनबहुत भारी वर्षा : 115.6-204.4 एमएम/दिनअत्यधिक भारी वर्षा : 204.4एमएम/दिन से अधिक
(ii) हवा चेतावनी
  • 10 जून :  पूर्वमध्य तथा पड़ोसी दक्षिणपूर्व अरब सागर में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना। केरल तथा कर्नाटक के तटों पर 35-45 की रफ्तार से बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 
  • 11 जून :  धीरे-धीरे हवा की गति तेज हो सकती है और पूर्वमध्य तथा पड़ोसी दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। लक्ष्यद्वीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक तथा दक्षिण महाराष्ट्र तटों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • 12 जून :  धीरे-धीरे हवा की गति तेज हो सकती है और यह पूर्वमध्य तथा पड़ोसी दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर 90-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। दक्षिण गुजरात और महाराष्ट्र तटों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • 13 जून :  उत्तर अरब सागर के ऊपर हवा की गति 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। गुजरात तट के ऊपर 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उत्तर महाराष्ट्र के तटों तथा पूर्वमध्य अरब सागर के ऊपर हवा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

(iii) समुद्र की स्थिति
  • 10 जून को दक्षिणपूर्व तथा पड़ोसी लक्ष्यद्वीप और पूर्वमध्य अरब सागर में समुद्र की स्थिति गंभीर से काफी गंभीर हो सकती है। 11 जून को पूर्वमध्य तथा पड़ोसी तथा दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर समुद्र की स्थिति काफी कठिन हो सकती है। 12 जून को पूर्वमध्य तथा पड़ोसी उत्तरपूर्व अरब सागर के ऊपर स्थिति गंभीर से अति गंभीर हो सकती है और 13 जून को उत्तर अरब सागर पर समुद्र की स्थति गंभीर हो सकती है।
  • 10 जून को केरल, कर्नाटक में समुद्र की स्थिति गंभीर से काफी गंभीर हो सकती है। 11 जून को लक्ष्यद्वीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक तथा दक्षिण महाराष्ट्र तटों पर समुद्र की स्थिति गंभीर से काफी गंभीर हो सकती है। 12 जून को दक्षिण गुजरात तथा महाराष्ट्र तटों पर समुद्र की स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। 13 जून को गुजरात उत्तर महाराष्ट्र के तट तथा पूर्वमध्य तथा अरब सागर के उत्तर भागों में समुद्र की स्थति गंभीर से काफी गंभीर हो सकती है।

मछुआरों को चेतावनी
  • मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 10 तथा 11 जून को दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्ष्यद्वीप क्षेत्र, केरल तथा कर्नाटक के समुद्र में न जाएं। मछुआरों से कहा गया है कि वे 11 और 12 जून को पूर्वमध्य अरब सागर तथा महाराष्ट्र के तटों के समुद्र में न जाएं। उन्हें 12 और 13 जून को उत्तरपूर्व अरब सागर तथा गुजरात के समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
  • गहरे समुद्र में गए मछुआरों से वापस आने को कहा गया है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय