बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्री मंगल पांडे ने केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन से मुलाकात की

     बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन से आज उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की। डॉ. हर्षवर्धन ने डॉ. मंगल पांडे के साथ मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और गया में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के बढ़ते मामलों की समीक्षा की। डॉ. हर्षवर्धन ने प्रसव के दौरान मातृ मृत्‍यु दर (एमएमआर) में गिरावट के लिए राज्य की सराहना की।
      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य और जिलों के अधिकारियों के साथ खासकर मुज़फ़्फ़रपुर जिले में बीमारी और इससे होने वाली मौतों में वृद्धि के बारे में चर्चा करने का निर्देश दिया है।

      डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि उन्‍होंने मंत्रालय को राज्य सरकार को सभी मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उन्‍होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) को रोकने के लिए ग्लूकोज युक्‍त पौष्टिक भोजन के वितरण के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री प्रभावित जिलों में स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। वे भविष्य में राज्‍य में एईएस मामलों और केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा के लिए उचित समय पर बिहार जाएंगे।

      बिहार में जनवरी 2019 से 8 जून तक एईएस के कुल 48 मामले सामने आए और इससे 11 लोगों की मौत हो गई।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय