पेट्रोल पम्प मालिक से हुई लूट का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

दिनांक 23.09.18 को थाना सदर कोतवाली मे पूर्वा पेट्रोल पम्प के मालिक सुरेन्द्र मोहन अरोङा ने सूचना दिया कि कोतवाली रोड पर अज्ञात बदमाशोे द्वारा उनसे लगभग एक लाख पच्चीस हजार रू0 लूट लिया गया। इस सूचना पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 992/18 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। 
    दिनांक 20.12.18 को थाना कोतवाली व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जनता इण्टर कालेज सोंदा के पास से उक्त लूट की घटना में लिप्त तीन लुटेरों 1. कृष्ण मोहन यादव 2. मुन्ना मिया 3. छोटेलाल गौड़ को गिरफ्तार किया गयाा। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से उक्त लूट के 30,500रूपये, एक पिस्टल 32 बोर, 02 कारतूस 32 बोर, 05 किग्रा गांजा पैन कार्ड, पासबुक बरामद हुये।
     पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों उक्त लूट के अतिरिक्त कई लूटपाट की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय