युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम ‘वतन को जानो’ के अंतर्गत केंद्रीय गृह मंत्री जम्‍मू और कश्‍मीर के स्‍कूली बच्‍चों से मिले

 केन्‍द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्‍ली में जम्‍मू और कश्‍मीर के स्‍कूली बच्‍चों से मिले। युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम वतन को जानो के अंतर्गत गृह मंत्री स्‍कूली बच्‍चों से मिले। गृह मंत्रालय वतन को जानो कार्यक्रम का आयोजन करता रहा है ताकि जम्‍मू और कश्‍मीर के युवा और बच्‍चों को देश के दूसरे भागों की संस्‍कृति और सामाजिक-आर्थिक विकास के बारे में जानने का मौका मिले। इसके लिए आतंकवाद से प्रभावित और समाज के कमजोर वर्गों के युवाओं  और बच्‍चों को चिन्‍ह्ति किया जाता है। गृह मंत्रालय में जम्‍मू और कश्‍मीर विभाग द्वारा जम्‍मू और कश्‍मीर राज्‍य पुनर्वास परिषद, समाज कल्‍याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्‍य के सभी 22 जिलों के 244 बच्‍चे शामिल किये गये हैं। ये बच्‍चे पहली से 12वीं कक्षा के हैं और इनमें 46 लड़कियां शामिल हैं। 23 शिक्षकों की देख-रेख में ये बच्‍चें दिल्‍ली और लखनऊ की 10 दिन की यात्रा पर हैं।
श्री राजनाथ सिंह ने बच्‍चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अनूठा देश है जहां विश्‍व के सभी प्रमुख धर्मों के लोग सौहार्द के साथ रहते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत जैसा सहिष्‍णु समाज और कहीं नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस्‍लाम के सभी मत भारत में हैं। किसी इस्‍लामी देश को भी ऐसा गौरव प्राप्‍त नहीं है।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत उभरती हुई शक्ति है और पिछले चार वर्षों में हमारी अर्थव्‍यवस्‍था 9वें स्‍थान से ठछे स्‍थान पर पहुंच गई है। उन्‍होंने कहा कि अगले वित्‍त वर्ष में हम शीर्ष पांच देशों में होंगे और 2030 तक भारत विश्‍व की तीन शीर्ष अर्थव्‍यवस्‍थाओं में होगा।
इस अवसर पर पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री, कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन, तथा परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्षराज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह भी उपस्थित थे।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय